फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh Stampede 2025: कुंभ मेले में हिमाचल की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, 26 जनवरी को हुई थी रवाना

Thu, 30 Jan 2025 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।

सार

Maha Kumbh Stampede 2025: प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना हुई हमीरपुर के लहड़ा गांव की 66 वर्षीय प्रीतो देवी लापता हो गई हैं। प्रीतो देवी को लगातार ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
कुंभ मेले में लापता हुई 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रीतो देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत लहड़ा के अंतर्गत लहड़ा गांव निवासी 66 वर्षीय प्रीतो देवी कुंभ मेले में लापता हो गई हैं। 26 जनवरी को पंडित वासु देव की अगुवाई में लगभग 65/70 लोगों का दल प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना हुआ था। इसमें 66 वर्षीय प्रीतो देवी पत्नी छोटू राम भी शामिल हैं। कुंभ मेले में 28 जनवरी को प्रीतो देवी के बिछड़ने का मामला सामने आया था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद दल सदस्यों ने 29 जनवरी को सुबह 11:00 बजे उन्हें पुलिस की सहायता से ढूंढ लिया। इसके बाद शाम को बुजुर्ग महिला फिर से अपने दल से बिछड़ गईं।

विज्ञापन


दल की अगुवाई कर रहे पंडित वासु देव ने कहा कि 28 जनवरी को बिछड़ने पर रातभर अकेली हो जाने से प्रीतो देवी का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। दल के सदस्य महिला की जांच में जुटे हुए हैं। बुजुर्ग महिला प्रीतो देवी की बहू ने कहा कि पिछले कल सुबह 11:00 बजे उनकी सास के मिलने की सूचना मिली और रात को 8:00 बजे फिर से उसके गायब हो जाने का फोन आ गया। सुबह ही प्रीतो देवी का बेटा देशराज, प्रधान राकेश कुमार सहित चार लोग प्रीतो देवी को ढूंढने के लिए रवाना हो गए, जबकि भ्रमण दल के पांच लोग कुंभ में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया सहित उसे ढूंढने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। प्रीतो देवी के कुंभ में लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें