किन्नौर में नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े 139 चालक
जनजातीय जिला किन्नौर में तंग सड़कों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद चालक नशे का सेवन करते हुए वाहन चला रहे हैं। वर्ष 2024 में जिले में 139 मामले ऐसे पकड़े गए हैं, जिनमें चालक नशे का सेवन करते हुए वाहन चलाते हुए पाया है। जिला चंबा की बात करें तो इस वर्ष 113 लोगों को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा है। वहीं, जिला कुल्लू में 70, ऊना में 35, सिरमौर में 32, हमीरपुर में 30, नूरपूर में 12 और लाहौल स्पीति में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 7 मामले दर्ज किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, पर्यटन एवं रेलवे विभाग नरवीर ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ ही लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा रही है।