फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वन मित्र बनने के लिए दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन वृत्त कुल्लू के अंतर्गत वन मंडल पार्वती में वन मित्र बनने के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई गई। इसमें 512 युवा अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। पार्वती वन मंडल के परिक्षेत्र भुंतर और हुरला के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला मुख्यालय कुल्लू के भूतनाथ में हुई।
विज्ञापन

इसमें 456 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वन विभाग ने परिक्षेत्र भुंतर और हुरला के 611 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रविवार को बुलाया था। इनमें से 512 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें 314 पुरुष और 198 महिला अभ्यर्थी रहीं। परीक्षा में 275 पुरुष और 181 महिला अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाईं।
इस संबंध में पार्वती वनमंडल अधिकारी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि भुंतर और हुरला परिक्षेत्र के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई गई। इसमें वन विभाग की अरण्यपाल बसु कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि 512 अभ्यर्थियों ने वन मित्र बनने के लिए दौड़ लगाई। इनमें से 456 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें