बंजार क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चनौंन के घरटगाड़ में सामुदायक भवन व सामान्य केंद्र का विधिवत उ
विधायक सुरेंद्र शौरी ने सामान्य सेवा केंद्र का भी किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत चनौन के घर्टगाड़ में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को सामुदायिक भवन और सामान्य सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सड़कें भाग्य रेखाएं होती हैं, इसलिए सड़कों को निकालने के लिए हम आगे रहते है। सरकार पर सवाल उठाते हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार बाईपास जल्द क्यों नहीं बन पा रहा है।
सरकार को बने हुए 14 महीने हो गए लेकिन एक भी कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। देउठा सड़क थनी होते हुए शागड़ तक पहुंचे, जिसके लिए बजट का प्रावधान होना चाहिए। विधायक ने मठियाना-दंधार सड़क के लिए पांच लाख और घर्टगाड़ लाइब्रेरी के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
चनौन पंचायत के प्रधान चेत राम ने सामुदायिक भवन और सामान्य सेवा केंद्र जनता को समर्पित करने के लिए विधायक का आभार जताया। बंजार खंड प्रधान संघ अध्यक्ष विजय ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष डूर सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व प्रधान जय सिंह, विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
बंजार क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चनौंन के घरटगाड़ में सामुदायक भवन व सामान्य केंद्र का विधिवत उ