फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बढ़ाई जाएगी युवाओं की रुचि : डॉ. लाल सिंह

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी महीने किया जाएगा नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। युवाओं की रुचि खेलों के प्रति बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विकास खंडों में विभिन्न कार्यक्रम और आयोजन किए जाएंगे। यह बात नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने कही। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की बैठक शनिवार को हुई।
इसमें युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों की तरफ आकर्षित करने और मंत्रालय की ओर से निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। डॉ. लाल सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों से जिले के समस्त विकास खंडों में कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से मार्च में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक कल्याण सिंह नेगी, जिला युवा सलाहकार समिति के गैर राजनीतिक सदस्य नरेश पंडित, अर्जुन एवं रूपेंद्र ठाकुर, टीम सहभागिता के अध्यक्ष बीजू, राज सिंघानिया, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू कार्यालय से किरण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें