फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ के फाहे गिरते देख रोमांचित हुए पर्यटक

Sat, 02 Mar 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली से सोलंगनाला तक पर्यटकों ने की मस्ती, पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद मनाली की पहाड़ियों का सौंदर्य निखर गया है। चांदी सी चमकती पहाड़ियां और आसमान से गिरते फाहे देख मनाली पहुंचे पर्यटक रोमांचित हो गए। मनाली से सोलंगनाला तक पर्यटकों ने फाहों के बीच जमकर मस्ती की।
बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है। शनिवार को बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहनों को नेहरू कुंड में ही रोका गया। सुबह के समय कई पर्यटक सोलंगनाला तक पहुंच गए थे। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने सेल्फियां लीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए। सैलानियों ने नेहरू कुंड, हिडिंबा मंदिर और मालरोड में स्नोफॉल का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने बर्फबारी के मजा जरूर किरकिरा किया। पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंक कर मस्ती की। सैलानियों ने बर्फ में स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया। केरल से आए पर्यटक अब्दुल अजी, पंजाब के हैपी ने बताया कि उन्होंने बर्फ में खूब मस्ती की है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें