फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं ने बंजर भूमि में बनाया क्रिकेट मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का भी दे रहे हैं संदेश
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों को भी हो रहा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन के छोटे से क्षेत्र शलवाड़ में युवाओं के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं था। वर्ष 2022 में युवाओं की सोच ने बंजर भूमि को खेल मैदान में बदलने का फैसला लिया। फिर क्या था, मैदान का कार्य धीरे-धीरे श्रमदान से शुरू हुआ। इसके साथ ही निजी धन से मैदान को तैयार किया गया। अब इसका नाम ढाका स्टेडियम रखा गया है।
मैदान के संचालन के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष चुनी सागर, उपप्रधान कलमी राम, खेल अध्यक्ष दीवान डोगरा, सचिव चुनी लाल, हरीश, कोषाध्यक्ष धनदेव, सलाहकार लोत राम और खेमराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मैदान आज जिले के सबसे अच्छे मैदानों में से एक है। यहां साल में 2-3 बार क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। युवा खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहे हैं। हाल ही में हुई प्रतियोगिता के एकत्रित धन से 200 देवदार के पौधे भी लगाए गए। प्रतियोगिता के दौरान यहां भीड़ उमड़ती है। इससे स्थानीय दुकानदारों को भी फायदा मिला है। कमेटी के प्रधान चुनी सागर का कहना है कि युवाओं को सही दिशा देने में कार्य किया जा रहा है। यह मैदान सिर्फ खेल का मैदान नही बल्कि रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का केंद्र भी बन गया है। युवाओं ने अपनी मेहनत और समर्पण से एक शानदार क्रिकेट मैदान बनाया, जो आज जिले के लिए एक आदर्श बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें