फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लरांकेलो वार्ड 25 साल बाद अनारक्षित, गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव लड़ने के लिए चाहवानों की फेहरिस्त हुई लंबी
विज्ञापन

अमी चंद भंडारी

खराहल (कुल्लू)। प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही अभी घोषित नहीं हुई हों लेकिन चुनावी मैदान में उतरने वालों ने गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं। लरांकेलो वार्ड 25 साल बाद अनारिक्षत हुआ है। ऐसे में चुनाव लड़ने के चाहवानों की फेहरिस्त भी लंबी हो गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड लरांकेलो से कई दावेदार चुनावी मैदान में उतरने के लिए आतुर हैं। कई इच्छुक तो अंदरखाते अभी से लोगों के बीच जाकर अपनी पकड़ बनाने में जुट गए हैं। वहीं, कई दावेदार सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय हैं। जिप वार्ड लरांकेलाे से 2005 से 2010 तक दिवंगत धर्मवीर धामी की पत्नी ललिता शर्मा सदस्य रही हैं। जबकि 2010 से 2015 तक रेशमा ठाकुर, 2015 से 2020 तक सीता देवी और 2020 से 2025 तक अरुणा ठाकुर ने जिला परिषद सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व किया है। पहले इस वार्ड को न्योली के नाम से जाना जाता था। भाजपा से संबंध रखने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर ठाकुर का नाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व समिति सदस्य हेमराज शर्मा, सुनील राणा और अनिल राणा भी चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए उत्सुक हैं। कांग्रेस से संबंध रखने वालों में पूर्व प्रधान रोहित वत्स, पूर्व बीडीसी सदस्य लाल चंद ठाकुर, पूर्व समिति अध्यक्ष खेख राम, पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर, हीरा विभु और रघुनाथ शर्मा आदि हैं। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी के रूप में सुभाष शर्मा भी इच्छुक हैं। लरांकेलो जिप वार्ड में कुल 18 पंचायतें हैं। नौ पंचायतें कुल्लू विस और नौ पंचायतें मनाली विस क्षेत्र की शामिल हैं। बहरहाल पार्टी किस प्रत्याशी को अधिकृत करती है, यह देखने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें