फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा युवा भारत पोर्टल में पंजीकृत होंगे युवा : डॉ. लाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल में पंजीकृत किया जाएगा। जिले के हर एक युवा तक पहुंच बनाकर उन्हें व्यक्तिगत एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को एक समूह के रूप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात नेहरु युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं उच्च शिक्षा विभाग के साझा प्रयास से पूरे देश में युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल में पंजीकृत किया जा रहा है।
कुल्लू में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। वहीं, मेरा युवा भारत पोर्टल के संदर्भ में आयोजित बैठक में आगामी बरसात के मौसम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण करने की योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. खेम सिंह, डॉ. दलीप, प्रतिभा शर्मा, सीमा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें