फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यक्तित्व विकास पर जागरूक किए जाएंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवा संस्था ने यूथ अवेयरनेस मीटअप संगम-2026 का शुभारंभ मनाली में किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अलावा होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम में युवाओं के व्यक्तित्व, कौशल विकास के साथ नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के बारे में बताया जाएगा। इसमें करीब 50 युवा स्वयंसेवी और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें टैलेंट हंट, डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग, वनडे ट्रैकिंग, पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और नेतृत्व कौशल विकास जैसी गतिविधियां शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष दर्शनल पोरले, सह संस्थापक सुमित ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का समापन 24 अगस्त को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें