फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सम्मानित होंगे दो पर्यटकों को रेस्क्यू करने वाले युवा

Sat, 01 Mar 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई थी दो पर्यटकों की जान
विज्ञापन

दो से तीन फीट बर्फ के बीच दिया था रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जान की परवाह किए बिना हिमखंड गिरने से रास्ते में फंसे दो पर्यटकों की जान बचाने वाले मूलिंग गांव के युवाओं को प्रशासन सम्मानित करेगा।
वीरवार रात को दालंग और मूलिंग के बीच हिमखंड गिरने से फोर बाई फोर वाहन में सवार दो सैलानी फंस गए थे। वे न केलांग की ओर जा सकते थे और न ही सिस्सू। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क किया। इसके बाद उपप्रधान सुशील और टीम ने आधी रात को रेस्क्यू कर दोनों पर्यटकों को मूलिंग पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलिंग के युवा पंचायत उपप्रधान सुशील, आदर्श, सुरेंद्र, सुनील, मुकेश, जीवन, जितेंद्र, अनुज और ठाकुर दास की दिल्ली के दो पर्यटकों अरुणप्रीत और मनप्रीत काे सफल रेस्क्यू करने पर प्रशंसा हो रही है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि भारी बर्फबारी के बीच बर्फ की मोटी चादर पर रास्ता बनाकर पर्यटकों तक पहुंचना और उन्हें बचाकर गांव तक सुरक्षित पहुंचाना सराहनीय है। प्रशासन जल्द रेस्क्यू के सभी सदस्यों को सम्मानित करेगा। विधायक अनुराधा राणा ने भी रेस्क्यू दल के सदस्यों की प्रशंसा की। दो से तीन फीट बर्फ में रास्ता बनाने के बाद इन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर युवाओं ने मिसाल पेश की है। उधर, जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने भी युवाओं की तारीफ की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें