फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवाओं ने ली नशे के खिलाफ जागरूकता लाने की शपथ

विज्ञापन
कुल्लू में कोहिनूर युवा मंडल के सदस्य भांग उखाड़ते हुए। 
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की लगघाटी के कड़ौन-एक गांव के युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता लाने की शपथ ली। इससे पहले कोहिनूर युवा मंडल कड़ौन-एक के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। इसमें युवाओं ने गांव के सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और प्राकृतिक स्रोतों के आसपास उगी भांग को नष्ट किया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

कोहिनूर युवा मंडल कड़ौन-एक की उपप्रधान सोमलता ने कहा कि खेल विभाग के दिशा-निर्देश पर नशा मुक्त अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ट किया। युवा मंडल के सदस्यों ने शपथ ली है कि ग्रामीणों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सजग रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। भांग के पौधों को उखाड़ने के अलावा साफ सफाई की गई। इस दौरान प्रधान पंकज, सचिव बबली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें