फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू, लाहौल के युवा अग्निवीर के लिए करें आवेदन

Wed, 26 Mar 2025 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से नशे से दूर रहकर भर्ती की तैयारी की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं के लिए 12 मार्च से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन 8 और 10th पास युवाओं के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी के अनुसार ज्यादातर युवा अंतिम दिनों में अपना आवेदन फार्म भरते हैं, जिससे वेबसाइट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से युवाओं को फार्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि समय रहते www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन करें। अगर उम्मीदवारों को फार्म सबमिट करने में समस्या आती है तो सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया हुआ है उसे देख सकते हैं जिसमें एप्लीकेशन सबमिट करने की पूरी प्रक्रिया दी हुई है। सभी युवा नशे से दूर रहकर अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें और भर्ती में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें