फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास में रिवर राफ्टिंग के करतब सीख रहे युवा

Fri, 13 Oct 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में युवा ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग के करतब सीख रहे हैं। ब्यास की जलधारा में उतरकर युवाओं को राहत और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। यह शिविर 18 अक्तूबर तक जारी रहेगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के युवा राफ्टिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लेंगे।
युवाओं को खासकर वाटर स्वीमिंग, कायकिंग, कनोइंग, रिवर राफ्टिंग और रेस्क्यू जैसी गतिविधियां सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण संस्थान के अनुदेशक गिमिनर सिंह ने कहा कि युवाओं को यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें