भुंतर (कुल्लू)। बजौरा-रामशिला फोरलेन में जरड़ के पास एक जम्मू-कश्मीर नंबर की कार ने एक युवक को टक्कर मार दी है। इसमें युवक घायल हो गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे की है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है।
हादसे में घायल हुए अनुराग (22) निवासी हुरला जिला कुल्लू को उपचार के लिए भुंतर के साथ लगते तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया है। यहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद