फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थासीभ्रा में युवक मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। घाटी के थासीभ्रा गांव में बिजलेश्वर युवक मंडल ने ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया। मेरा युवा भारत कुल्लू और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित अभियान में युवक मंडल के सदस्यों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गांव के रास्तों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। रास्तों पर फैले कूड़े-कचरे के साथ कांटेदार झाड़ियों को हटाया गया। कचरे के कारण बंद पड़ी नालियों की सफाई कर पानी की निकासी भी सुचारु की गई।
युवक मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जमा होने और नालियां बंद होने से ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी हो रही थी। समस्या के समाधान और माय भारत सेवा पखवाड़े को जनसेवा व जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान में युवक मंडल के उपाध्यक्ष रोहित, सचिव पुनीत, वित्त सचिव मोहित, सदस्य उत्तम चंद, नरेंद्र कुमार, सुमित, चुनी लाल, नरेश कुमार, पदम सिंह और निशांत कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें