नग्गर (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने नग्गर-जाणा कोटाधार सड़क समीप जाणा वाटरफाल में गश्त के दौरान एक युवक से 544 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस पर्यटन स्थल जाणा वाटरफाल में गश्त पर थी तो एक युवक से ली तलाशी में चरस बरामद की गई। इसकी पहचान देव राज (33) निवासी कोटाधार कराडसू जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार किया गया है। उसने चरस को कहां से लाया इस बारे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद