फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर में कृष्णा उत्सव में डीजे की धुनों पर थिरके युवा

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में मनाए गए कृष्णा उत्सव के दौरान डीजे की धुनों पर झूमते हुए युवा - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। देर रात तक जिला के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। वहीं दूसरी ओर ढालपुर मैदान में हुए कृष्णा उत्सव में डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके। जन्माष्टमी पर युवाओं ने कृष्ण भक्ति में झूम कर अपनी खुशी का इजहार किया। बहन योगमाया और कामधेनु के साथ सोमवार को ढालपुर मैदान आए बालरूपी कृष्ण वापस रूआडू गांव के लिए रवाना हुए। इससे पहले सुबह के समय बालरूपी कृष्ण की वाद्ययंत्रों की धुनों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बालरूपी कृष्ण को झूला भी झुलाया गया। ढालपुर में दही हांडी की परंपरा का निर्वहन भी हुआ। दोपहर बाद डीजे का दौर शुरू हुआ। कृष्ण भक्तों ने कुल्लवी, हिंदी और पंजाबी गानों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

उमंग कृष्णा उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि जन्माष्टमी पर हुए कृष्णा उत्सव में सभी परंपराओं को निभाया गया। श्रद्धालुओं ने ढालपुर पहुंचकर बालरूपी कृष्ण का आशीर्वाद लिया। हालांकि कार्यक्रम में कई लोग कोरोना को लेकर बेखौफ दिखे। बिना मास्क भी कई लोग झूमते रहे। सैंज घाटी के रोट कंडा में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस पार्टी सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान जन्माष्टमी मेला कमेटी के प्रधान लाल सिंह, तलाड़ा पंचायत प्रधान मोहर सिंह, लारजी पंचायत प्रधान गुुड्डू राम, उपप्रधान सुभाष, अमर ठाकुर, घनश्याम गौतम, पन्ना लाल, तेजस्वी, ढाले राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें