फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ब्यास में डूबते प्रवासी व्यक्ति को बचाने के लिए नदी में उतरा युवक लापता, देखें वीडियो

Sat, 06 Jun 2026 10:46 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

 कुल्लू जिले के भुंतर कस्बे में पुराने पुल से एक प्रवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को अचानक नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
नदी में उतरा युवक लापता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर कस्बे में पुराने पुल से एक प्रवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को अचानक नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति को डूबता देख मौके पर मौजूद युवक ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस रेस्क्यू के दौरान छलांग लगाने वाले व्यक्ति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बचाने गया युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। उसके बाद नदी में लापता चल रहे युवक को लोगों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। लोगों का कहना है कि नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक संभल नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में समा गया और उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया।  जबकि बचाए गए व्यक्ति को तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर भेजी और छानबीन शुरू की। अभी तक लापता युवक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें