फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर कंधे पर उठा सड़क पर उतरी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी सोमवार को सड़क पर उतर गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर कंधे पर उठाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया।
केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुरेश नेगी की अध्यक्षता में सरवरी बाजार से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक आक्रोष रैली निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आटा, दाल और चावल पर जीएसटी खत्म करने की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि महंगाई के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। मोदी सरकार ने आटा, चावल, दूध-दही पर जीएसटी लगाकर गरीबों की थाली से रोटी छीनने का काम किया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ा दी है। अब खाने की चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों की कमर तोड़ दी है। आप के लोकसभा प्रभारी कैप्टन प्रशांत शर्मा ने कहा कि जन विरोधी भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। आप प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने कहा कि जब तक जनता को महंगाई से निजात नहीं मिलती तब तक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

महंगा तेल, मोदी सरकार हो गई फेल के लगाए नारे
कुल्लू में अखिल जनवादी महिला समिति की सैकड़ों महिलाओं ने भी महंगाई के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने महंगा राशन-मंहगा तेल, मोदी सरकार हो गई फेल नारों से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनवादी महिला समिति की जिला महासचिव ममता नेगी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है। केंद्र सरकार सरकारी डिपुओं में राशन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस ले। रसोई गैस की बढ़ाई कीमत वापस ली जाए। गैस पर सब्सिडी बहाल की जाए। मनरेगा में 200 दिन का काम और राज्य सरकार की तय न्यूनतम मजदूरी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें