फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में करवाया जाएगा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ रहने का दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी योग कार्यक्रम होंगे। जिले में स्वयं और समाज के लिए योग थीम के तहत लोगों की सहभागिता होगी। इसके लिए आयुष विभाग ने लोगों से बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
घाटी में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में जिलास्तरीय योग कार्यक्रम होगा वहीं जिला मुख्यालय केलांग सहित कई जगहों पर लोगों को योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी लाहौल-स्पीति डॉ. बनीता शर्मा ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से योग अभ्यास सत्र कार्यक्रम आरंभ होंगे। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिवस पर लोसर, ग्यू, कीह मॉनेस्ट्री और कुंजम दर्रा, सीमा सड़क संगठन के स्तींगरी कैंप, दालंग आर्मी ट्रांजिट कैंप, कारगा आईटीबीपी कैंप, कारदंग मॉनेस्ट्री तथा उदयपुर उपमंडल के त्रिलोकनाथ मंदिर, आईटीआई उदयपुर में योग कार्यक्रम होंगे। डॉ. बनीता शर्मा ने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति के स्कूलों, महिला मंडल, विभिन्न पंचायतों में भी योग की गतिविधियां होंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें