दलाश (कुल्लू)। दलाश बस अड्डे के पास सड़क पर खुले में बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग दलाश ने वर्षा शालिका के पास कलवर्ट डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इससे अब गंदा पानी सड़क पर खुले में नहीं बहेगा। क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। सड़क पर खुले में बह रहे गंदे पानी के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। अब जल्द लोगों को राहत मिलेगी।