फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रायसन में बाढ़ सुरक्षा दीवार का काम धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। एक ओर ब्यास नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रायसन में निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा दीवार का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अभी तक इस दीवार का केवल 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। हालांकि विभाग ने इस सुरक्षा दीवार का कार्य मार्च माह तक पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मानसून के लिए भी कम समय शेष रह गया है।
विज्ञापन

आधे-अधूरे कार्य ने ब्यास नदी के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और विभाग की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाने के बावजूद कार्य में धीमी गति बरती जा रही है। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के एसडीओ योगेश ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। ठेकेदार ने कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें