जयंती-जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित अटल सदन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
.....
आस्था-सैंज घाटी के आराध्य देवता कशु नारायण का बनाऊगी गांव में देव परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य मोहरा देवरथ में अपराह्न 2 बजे सजेगा।
..
परंपरा- गड़सा घाटी के मकराहड़ में देवता मार्कंडेय ऋषि देव परंपरा का निर्वहन करते हुए शाही स्नान पूर्वाह्न 11:30 बजे करेंगे।
...
बिरशू मेला : जिया में तीन दिवसीय बिरशू मेले का आगाज होगा। देवता बिजली महादेव शाम 4 बजे जिया पहुंचेगे।
काम की बात
बिजली बंद : विद्युत उपमंडल नगवाईं में 33 केवी सब-स्टेशन के तहत विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत की जाएगी। ऐसे में 14 अप्रैल को नगवाईं, झिड़ी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाऊ, सुरथ राहड़ी, दलाशणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ आदि साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
.....
स्वास्थ्य - क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 बजे से डॉ. अनु राणा, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. घनश्याम और शाम 9:30 बजे से डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।
000