फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित प्लस श्रेणी में लाने के लिए मिशन मोड में करें काम : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य विभाग एक दिसंबर 2026 तक 95:95:99 के लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त करे। इसके लिए एक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर लागू किया जाए। यह बात मंगलवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने एड्स सुरक्षा के लिए जन-सक्रियता अभियान एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नाको की ओर से इसे चार श्रेणियों में सुरक्षित प्लस, सुरक्षित, सक्षम और संघर्षशील में वर्गीकृत किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिले को सुरक्षित तथा आगे चलकर सुरक्षित प्लस श्रेणी में लाने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने प्रसव पूर्व देखभाल के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मां से शिशु में संक्रमण के मामलों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्षय रोग उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश और डॉ. आरके कोहली उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें