फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला मंडल बनाला को मिला तीसरा स्थान

Sat, 13 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
नगर के रूमसू स्कूल के वा​र्षिक समारोह में नाटी डालते स्कूली छात्र।-संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव में दी अपनी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्ल। बाह्य सराज उपमंडल आनी में जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव मनाया गया। इसमें जिले के महिला मंडलों ने भाग लिया और शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में 10 से अधिक महिला मंडलों ने भाग लिया। इनमें रघुपुर से महिला मंडल बनाला और महिला मंडल लोट ने भाग लिया। बनाला महिला मंडल को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय वाटरशेड योजना के महोत्सव में रघुपुर घाटी के साथ जलोड़ी सहित निरमंड के कई महिला मंडलों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति से लोक संस्कृति का संदेश दिया, वहीं वाटरशेड योजना को लेकर भी जागरूक किया। महिला मंडल बनाला की प्रधान दीपा देवी और सचिव कांता देवी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से महिला मंडल की सदस्य खुश हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव में स्वच्छता और नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाएगा। अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने विजेता रहे महिला मंडलों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें