फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोक अदालत में किया गया 16909 मामलों का निपटारा

Sat, 13 Dec 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चंद राणा ने की।
विज्ञापन

लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के 22091 मामलों को रखा गया था। इनमें 16909 मामलों का निपटारा किया गया।
प्री-लिटिगेशन के लोक अदालत में कुल 1347 मामले आए थे। इनमें 109 मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। इस दौरान 8,19,867 रुपये की राशि का सक्षम वादियों को उचित मुआवजा भी दिया गया। पोस्ट-लिटिगेशन के कुल 20744 मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए थे। इनमें 16800 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 49,347,998 की राशि का मुआवजा सक्षम वादियों को दिया गया। लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है और किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें