फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला मंडलों को दिए जाएंगे 30-30 हजार रुपये

Thu, 23 Oct 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
27 अक्तूबर को मनाली की मनुरंगशाला में होगा आभार समारोह
विज्ञापन

विंटर कार्निवल में भाग लेने वाले महिला मंडल होंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की शोभा बढ़ाने वाले महिला मंडलों को सरकार सम्मानित करने जा रही है। महिलाओं के लिए 27 अक्तूबर को खास तौर पर आभार समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह में विंटर कार्निवल में भाग लेने वाली महिला मंडलों को 30-30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मनाली में हर साल जनवरी महीने में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाता है। इस साल भी धूमधाम के साथ यह उत्सव मनाया गया। उत्सव में महिला मंडलों की अहम भूमिका रहती है। महिला मंडलों की झांकी, फैशन शो और महानाटी आकर्षण का केंद्र रहती है। इस साल के कार्निवल में 200 से आशिक महिला मंडलों ने भाग लिया था। सभी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 27 अक्तूबर को मनुरंगशाला में आभार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर चली हैं। इस दौरान महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से यह राशि अभी तक नहीं बांटी जा सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें