फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी संभाल रही नारी शक्ति

Thu, 11 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में दुग्ध उत्पादन में वर्ष 2025-26 में अब तक किया 130.50 करोड़ रुपये का कारोबार
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा दुग्ध उत्पादन का दायरा, 246 समितियाें में महिलाओं की भागीदारी अहम


राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले की पहाड़ियों में अब सिर्फ गाय-भैंस नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत भी हर आंगन में दिखाई देती है। दुग्ध उत्पादन ने उन्हें सिर्फ कमाई नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया।
246 समितियां और 130 करोड़ का कारोबार यह साबित करता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई धड़कन अब महिलाओं के हाथों में है।
जिले में दुग्ध उत्पादक सभाओं का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। कारोबार में भी इजाफा हो रहा है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ फायदा पहुंचा रहा है। हर साल जिले में करोड़ों रुपये का दुग्ध कारोबार हो रहा है। यह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण में एक बड़ा कदम है। सहकारिता विभाग भी इसमें अपनी एक बेहतर भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास इस वित्तीय वर्ष में 246 दुग्ध उत्पादक पंजीकृत समितियां हैं। इन्होंने वर्ष 2025-26 में अब तक 130.50 करोड़ का कारोबार किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध का कारोबार अधिक होता है। समितियों का पंजीकरण होने से दूध का कारोबार करने वाले पशुपालकों खासकर महिलाओं को आर्थिक तौर पर फायदा मिल रहा है। उन्हें कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा समितियों के माध्यम से मिल रहा है। जिले में सहकारिता विभाग के पास विकास खंड नग्गर, कुल्लू, भुंतर, बंजार, आनी ओर निरमंड में पिछले ढाई साल में एक अप्रैल 2023 से अब तक (30 नवंबर 2025) तक 130 दुग्ध उत्पादक समितियों ने पंजीकरण करवाया है। यह दर्शाता है कि दुग्ध कारोबार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। वित्तीय वर्ष की बात करें तो 26 समितियां आठ माह में पंजीकृत हुई हैं। उधर, सहकारिता विभाग कुल्लू की सहायक पंजीयक आशा ने कहा कि श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग के पास कुल 246 दुग्ध समितियां पंजीकृत हैं। इसमें महिलाओं की भागीदारी अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें