पर्यटन नगरी मनाली के समीप रांगड़ी में एक तेजरफ्तार वाहन ने दो महिलाओं को
जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत
के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी निश्चिंत
सिंह नेगी ने बताया कि मनाली के पारसा गांव निवासी सुनीता ने पुलिस में
दर्ज करवाई प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी सहयोगी महिला के साथ रांगड़ी
में बैठी थी। इस बीच कुल्लू की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मारी,
जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का
उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।