फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्कृष्ट करने पर महिलाएं सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महिलाएं तब सशक्त होंगी यदि उन्हें निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। निर्णय लेने की क्षमता हासिल करने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा। तभी वे अपने जीवन से संबंधित और पारिवारिक मामलों में भी निर्णय लेने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन

महिलाओं की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रही है चाहे वह परिवार हो या सामाजिक क्षेत्र हो लेकिन महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा बहुत कम है। इस दिशा में सार्थक पग उठाने की आवश्यकता है। यह बात वीरवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त कुल्लू ने पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म में पोषण किट वितरित की।
उन्होंने बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर स्थान मिलना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें घर से ही करनी होगी।
विज्ञापन

हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। दोनों को हर क्षेत्र में एक समान अवसर प्रदान करने होंगे। जिला परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण और कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, सीएमओ डॉ. एनआर पवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश आदि उपस्थित रहे।
...
इन्हें किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मीना, अनारकली, रीवावंती, हीरा देवी, बबली, यशोदा, शांता, रीतु, शशिबाला, पूनम, रूहानिका, कामाख्या, प्रतिभा, पूजा, महिमा गौतम, मानदेई, दिशा, नैनिता, स्नेह लता, पल्लवी, टींकू देवी, सरला, मानवी, पीहू, एकता, ज्योति, श्रेतिमा, नंदिनी आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें