फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिलाई-कढ़ाई सीख आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Wed, 17 Dec 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में समाजसेवी संस्था कार सेवा दल ने शुरू की प्रशिक्षण देने की मुहिम
विज्ञापन

सेंटर में अब तक दिया गया है करीब 200 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कार सेवादल संस्था महिलाओं को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। अखाड़ा बाजार स्थित गुरु नानक सिलाई सेंटर में महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाएं प्रशिक्षण हासिल करने के बाद आत्मनिर्भर हो सकेंगी। कार सेवा दल संस्था ने यह मुहिम शुरू की है।
गौर रहे कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग की महिलाओं को आजीविका कमाने का समान अवसर मिलें, इस दिशा में कार सेवा ने अखाड़ा बाजार में यह सिलाई सेंटर चलाया है। सेंटर में सिलाई, कढ़ाई सीखने की इच्छुक महिलाओं को यह प्रशिक्षण संस्था की ओर से दिया जाता है। कार सेवा दल की ओर से जिले में इसी तरह की अन्य सेवाएं भी चलाई गई हैं। महिलाओं के लिए यह सेवा कारगर साबित हो रही है। कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि अब तक सेंटर में करीब 200 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिलाएं प्रशिक्षण के बाद अपना स्वरोजगार कमा रही हैं। सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्होंने कहा कि कार सेवा दल संस्था की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने की ओर से सहायता भी की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें