फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परिवार नियोजन में पुरुषों से आगे महिलाएं

Fri, 05 Jan 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में परिवार नियोजन के मामलों में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। नववर्ष के पहले सप्ताह में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दो दिन परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए गए। इन दो दिनों में कुल 28 ऑपेरशन हुए हैं, जिनमें महिलाएं 22 और पुरुषों की संख्या महज छह रही। इसके अलावा वर्ष 2023 में भी 386 में 260 महिलाओं ने परिवार नियोजन अपनाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों से साफ है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं परिवार नियोजन की दिशा में रुचि दिखा रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सप्ताह के हर मंगलवार को परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए जाते हैं। स्वेच्छा से ऑपरेशन करवाने वाले महिला और पुरुष से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है बल्कि विभाग की ओर से उन्हें उल्टा ऑपरेशन करवाने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
महिलाओं को प्रोत्साहन के तौर पर 600 और पुरुषों को 1100 रुपये की राशि दी जाती है। इसके बावजूद पुरुष परिवार नियोजन के मामलों में महिलाओं से पीछे हैं।
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने कहा कि नए साल की शुरुआत में मंगलवार और बुधवार दो दिन परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें 22 महिलाओं और छह पुरुषों के ऑपरेशन हुए हैं। कहा कि विगत वर्ष अस्पताल में कुल 386 ऑपरेशन हुए थे। इनमें 260 महिलाएं और 126 पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन

....
परिवार नियोजन के ऑपरेशन पर मिल रही प्रोत्साहन राशि
परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने वाले महिला और पुरुष से अस्पताल में किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्हें विभागीय योजना के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। महिला और पुरुष को ऑपरेशन करवाने के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति को भी विभाग 150 रुपये की प्रोत्साहन राशि देता है।
विज्ञापन

-डॉ. एनआर पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें