फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आरके पुरम डाइट के प्रशिक्षुओं ने जानी कुल्लू की संस्कृति

Fri, 05 Jan 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
डाइट में उपस्थित आरके पुरम और कुल्लू के डीएलएड प्रशिक्षु और शिक्षक।
विज्ञापन
कुल्लू। राजधानी दिल्ली से शैक्षणिक भ्रमण पर डीएलएड के 39 प्रशिक्षु कुल्लू पहुंचे हैं। आरके पुरम डाइट के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू का दौरा किया।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. लक्ष्मी डागर, सहायक प्रो. डॉ. सुहैक, डॉ. नेहा यादव, अवदेश कुमार, अतुल कुमार, तनु शर्मा, विजय कुमार भी उपस्थित रहे। डाइट कुल्लू में डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने कुल्लू की समृद्ध संस्कृति को जाना और दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत का परिचय भी दिया।
डाइट में दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की संस्कृति, रहन-सहन, वेशभूषा, खान-पान और व्यंजनों से जुड़ी जानकारी भी साझा की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आरके पुरम (दिल्ली) की समन्वयक डॉ. लक्ष्मी डागर ने कहा कि डीएलएड के 39 प्रशिक्षुओं के साथ सात शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर कुल्लू आए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को कुल्लू डाइट का भ्रमण किया। प्रशिक्षुओं को हिमाचल के 12 जिलों की जानकारी मिली है। कहा कि चर्चा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के शिक्षक और प्रशिक्षु भी शामिल रहे। इस दौरान कुल्लू डाइट से श्याम हांडा, जीत राणा, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, शमशेर ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें