फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत मामले की स्वतंत्र एजेंसी से हो जांच : शौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। विधायक सुरेंद्र शौरी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान प्रसूता की हुई मौत के मामले में कहा कि किसी भी परिवार के लिए इस प्रकार प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक शौरी ने कहा कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी आपबीती सुन चुके हैं।
विज्ञापन

विधायक शौरी ने कहा कि वह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों से मुलाकात की। पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मामले में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही प्रदर्शित करने में पूरी तरह विफल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें