कुल्लू। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में खरीफ सीजन की फसलों का बीमा करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है है। जिले के किसान मक्की और धान की फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
कृषि उपनिदेशक रितु गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत जिले में मक्की और धान की फसलों के लिए 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राशि निर्धारित की गई है। इसके लिए किसानों को मात्र 96 रुपये प्रति बीघा की दर से प्रीमियम देना होगा। दोनों फसलों का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। किसान लाभ उठाने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन करें। संवाद