कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत छोटी शमशी की रहने वाली एक विवाहिता फंदे से लटकी मिली है। 33 वर्षीय महिला कमरे में पंखे पर दुपट्टे से लटकी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो अलमारी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें मृतका ने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने परिजनों के बयान को कलमबद्ध कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। संवाद