फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

भुंतर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
कुल्लू। भुंतर में पुलिस ने 22 साल की नेपाल मूल की एक महिला को 17.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान यह नशा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भुंतर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार चार मई को पुलिस की टीम भुंतर में गश्त पर थी। शक के आधार पर पुलिस ने नेपाल मूल की महिला उर्मिला के कब्जे से हेरोइन बरामद की। उर्मिल वर्तमान में सुईभरा, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू में रह रही है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

....

तीन लाख अफीम के पौधे किए नष्ट
कुल्लू। पुलिस ने कुल्लू और आनी क्षेत्र में अफीम के तीन लाख पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर टीमें बनाकर भेजीं। इस दौरान कुल्लू और आनी क्षेत्र में अफीम के तीन लाख से अधिक पौधे नष्ट किए। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि जहां पर अफीम की खेती हुई थी वह निजी भूमि थी या सरकारी। राजस्व विभाग के साथ निशानदेही के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें