बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के राजकीय उच्च विद्यालय तांदी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन हुआ। इसमें तरसेम ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। उर्मिला देवी, तारा देवी, सुरेश शर्मा, नरेंद्र, वेदी देवी, उर्मिला, सोनू को सदस्य चुना गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष तरसेम ठाकुर पहले भी प्राथमिक विद्यालय तांदी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह विद्यार्थियों की सुविधाओं और स्कूल की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। शिक्षक, एसएमसी और अभिभावकों को विश्वास में लेकर ही कार्य किए जाएंगे। संवाद