फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला ने निजी बस के चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- बस से गिरने हुईं घायल, आईजीएमसी शिमला में करवाया उपचार
विज्ञापन

महिला ने पुलिस में दी शिकायत, चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई मांगी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। निजी बस चालक की लापरवाही के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आईजीएमसी शिमला में उपचार करवाना पड़ा। किसी ने खबर नहीं ली।
यह बात घायल हुईं विद्या देवी, निवासी जरवाला, बंजार, कुल्लू ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कही है। विद्या देवी ने शिकायत पत्र में कहा कि निजी बस चालक की लापरवाही से वह घायल हो गईं। इसके चलते बयान देने की हालत में नहीं थीं। वह 20 जनवरी को अपने स्थायी निवास से निजी बस में कुल्लू आ रही थीं तो कंडक्टर उनके पास आया। शास्त्रीनगर में उसने कहा कि बस थोड़ी देर में रुक जाएगी। बस रुकने पर महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला और उतरने लगीं तो चालक ने बस चला दी। इससे वह गिर गईं और पत्थर से सिर में गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद न निजी बस चालक-परिचालक ने खबर ली और न ही खर्चे के लिए पूछा। इससे पहले भी निजी बस वालों के चलते यात्रियों के साथ कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए मामले की पूरी तरह से छानबीन की जाए और न्याय दिलाया जाए। वहीं एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें