कलवारी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर करवाई गईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलवारी में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने की।
विद्यार्थियों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नारा लेखन, चित्रकला, भाषण, प्रस्ताव लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।
चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में ईशान नेगी ने पहला, नव्या ठाकुर दूसरा स्थान लिया। वरिष्ठ वर्ग में सुष्मिता और सूर्यांश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में गीतांजलि ने पहला, अंशिका बेदी ने दूसरा और वरिष्ठ वर्ग में बबीता ने प्रथम, काजल सेठी ने द्वितीय स्थान पाया। भाषण के कनिष्ठ वर्ग में गीतांजलि ने पहला, तोषार ने दूसरा, वरिष्ठ वर्ग में बबीता ने पहला और यशलक्ष्मी ने दूसरा स्थान पाया।
प्रस्ताव लेखन के कनिष्ठ वर्ग में पारुल ने पहला, ममता ने दूसरा, वरिष्ठ वर्ग में पुष्पा ने पहला, दिशा ठाकुर ने दूसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन ने पहला, लक्ष्मीबाई सदन ने दूसरा, वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन ने पहला, स्वामी विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना मात्र पुलिस के जुर्मानेे से बचना नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखना है। इस दौरान विद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी पदम सिंह ठाकुर, अध्यापक अनिल कुमार, पदम देव राही, लता ठाकुर, कशिश शर्मा, किरण चौहान, जयवंती, विनय कुमार और पुष्प राज चौहान उपस्थित रहे।