फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यायिक हिरासत में भेजी पार्सल में चरस भेजने की आरोपी युवती

Thu, 15 Jan 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कसोल से पार्सल में चरस पुणे भेजने के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र की आरोपी युवती को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

आरोपी युवती को पहले अदालत की ओर से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली थी। तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद वीरवार को पुलिस ने आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन

बीते आठ दिसंबर 2025 को कसोल में एक कुरियर कंपनी वाले ने संदिग्ध पार्सल की पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पार्सल की तलाशी ली तो इसमें 151 ग्राम चरस मिली थी। छानबीन के बाद पुलिस ने बीते दिनों आरोपी कंचन खटरेला 28, निवासी प्लॉट नंबर 4, स्वयं सिद्धा सोसायटी, पौड रोड, पुणे, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें