फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर कांग्रेस को करेंगे मजबूत : मोहर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बूथ स्तर पर सशक्त करने के लिए निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय किया जाएगा। यह बात नवनियुक्त बंजार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मोहर सिंह ने लारजी में आयोजित जनसभा में कही। ताजपोषी के बाद बंजार ब्लॉक ने सोमवार को पहली जनसभा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर दावा किया कि कांग्रेस वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद के तीनों वार्डों में जीत दर्ज करेगी। बंजार ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। उधर, बंजार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर हुई पहली जनसभा में कई कांग्रेस कार्यकर्ता नदारद रहे। इसको लेकर बंजार में चर्चा का माहौल गर्म है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें