फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 32 शिक्षकों को सीएचटी के रूप में मिली पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के सातों शिक्षा खंडों में बतौर मुख्याध्यापक सेवाएं दे रहे 32 शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। ऐसे में अब ये केंद्रीय मुख्याध्यापक (सीएचटी) का पदभार संभालेंगे। 32 विद्यालयों को केंद्रीय मुख्याध्यापक मिलने से अब इन विद्यालयों के दायरे में आने वाले अन्य विद्यालयों में शिक्षा, विकास और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से 18 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार 32 सीएचटी अब राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालयों में सेवाएं देंगे। इनमें 30 सीएचटी को स्टेशन दिए जा चुके हैं और दो को अभी स्टेशन मिलने बाकी हैं। 30 विद्यालयों में कलौन पधर, किष्टाणू, सरसेई, शरण-दो, शराई, बड़ाग्रां, रूआड़, जगतसुख, बाशिंग, जां, शैंशर, गोजरा, बुरूआ, सराहर, गुशैणी, कटराईं, फोजल, करटाह, छमाहण, बनाला, डोभी, गोशाल, भुट्ठी, शांघड़, गांधीनगर, फाटीरोट, न्योली, हरिपुर, निरमंड और आनस शामिल हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि 32 मुख्याध्यापकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। अब ये शिक्षक केंद्रीय मुख्याध्यापक के रूप में सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें