फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी जल्द न रोकी तो करेंगे आंदोलन

Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एसडीएम को ज्ञापन सौपतें टैक्सी यूनियन के पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द कदम उठाने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा - आधा-आधा घंटा रुकती हैं बसें, टैक्सी संचालकों के रोजगार पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में टैक्सी ऑपरेटर और निजी बस ऑपरेटर आमने-सामने हो गए हैं। टैक्सी यूनियन ने निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर जल्द रोक लगाने की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन कुल्लू, भुंतर ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को अपनी मांगों को लेकर टैक्सी ऑपरेटर एसडीएम सदर विकास शुक्ला से मिले और एक ज्ञापन सौंपा। हिल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भुंतर के प्रधान गोपाल सिंह ने कहा कि हाथीथान चौक पर भुंतर मणिकर्ण पर जाने वाले निजी बसें 3 से 5 मिनट रुकने के बजाय 30 से 40 मिनट तक वहीं रुकी रहती हैं। टैक्सी ऑपरेटरों को इससे आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। बिना रूट परमिट होने वाले बस के चालान को लेकर भी बस संचालक टैक्सी ऑपरेटरों को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। आरोप लगाया कि बिना रूट और अनुमति बस चालक बसें जहां-तहां खड़ा कर सवारियां उठाते हैं। सीजन के दौरान एक रूट पर दो से तीन बसें एक साथ चलती हैं। पर्यटक सवारी ढोने के चक्कर में बस ऑपरेटर लोकल सवारी के लिए बसें नहीं रोकते हैं। बस ऑपरेटरों की मनमर्जी के चलते टैक्सी संचालकों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया है। इसलिए इन पर अंकुश लगाया जाए। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मनाली, कुल्लू, भुंतर, कसोल और बंजार की टैक्सी ऑपरेटर यूनियनें धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें