फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वन्य प्राणी सुरक्षा समिति ने नवाजीं हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली स्कूल परिसर में मनाया 20वां समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के पुस्तकालय भवन में शनिवार को हिमालय पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति ने 20वां एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आयोजित किया। समारोह में अधिवक्ता छविंदर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लद्दाख से पद्मश्री फुल्तोंग छुल्जोर ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत, समाजसेवी पन्नालाल भारद्वाज, ताराचंद ठाकुर, ब्यास देव, मेहर चंद, चेतन भारती, पूनम के अलावा विद्यालय के 35 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को भी पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीडी ठाकुर, चंद्रसेन और अनीता ठाकुर जैसे समाजसेवियों ने भी विशेष रूप से शिरकत की। संस्था के अध्यक्ष किशन लाल ठाकुर ने इस अवसर पर वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें