काव्य संध्या : जिले के प्रवेशद्वार भुंतर के साथ लगते भुट्ठी में भुट्टिको की ओर से काव्य संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से किया जाएगा।
...
आयोजन: अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा में कार सेवा संस्था जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री और कपड़े वितरित करेगी।
...
क्रिकेट : उपमंडल बंजार के नागनी खेल मैदान में महिला क्रिकेट टीमों के मैच सुबह 9 बजे खेले जाएंगे।
...
परंपरा : आराध्य देव बिजली महादेव और पिरड़ी महादेव त्रांबली गांव में देव परंपरा का आयोजन सुबह 9 बजे से करेंगे।
...
काम की बात
अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से पीज और भूमतीर रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद रहेंगी।
...
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी सुबह 09:30 बजे से डॉ. नितेश, अपराह्न 03:30 बजे से डॉ. उमेश और शाम 09:30 बजे से डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।
000