फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पार्क करते समय ढांक से 200 मीटर नीचे गिरी कार

Wed, 01 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की बड़ाग्रां-पनगां सड़क पर पार्क करते हुए एक कार ढांक से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में बड़ाग्रां के 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक रात को सब्जी मंडी पतलीकूहल से अपने घर लौट रहा था और बड़ाग्रां के समीप हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे कृष्ण नेगी (31), पुत्र टिकम राम नेगी, निवासी बडाग्रां, तहसील व जिला कुल्लू सब्जी मंडी पतलीकूहल से घर लौट रहा था। बड़ाग्रां के समीप वह सड़क किनारे कार पार्क कर रहा था। इस बीच कार अनियंत्रित होने के कारण लगभग 200 मीटर गहरी ढांक से नीचे जा गिरी। इस दौरान उसे गहरी चोटें आईं। उपचार के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। पंचायत के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी ने इस हादसे को विभागीय लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यहां क्रैश बैरियर लगा होता तो मासूम की जान बच सकती थी। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि जहां बार-बार हादसे हो रहे हैं, उन स्थानों को प्राथमिकता से चिह्नित कर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें