फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें खुलीं तो अब रसोई गैस की आपूर्ति हो गई बंद

Thu, 04 Dec 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर उपमंडल की पंचायतों के उपभोक्ता रसोई गैस न मिलने से परेशान
विज्ञापन

बोले- सर्दियों से पहले रख लेते हैं भंडारण, इस बार आपूर्ति न होने से रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी की तमाम सड़कें यातायात के लिए बहाल हो गई हैं लेकिन अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रसोई गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि घाटी में सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल हैं तो गैस की आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही। उदयपुर उपमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीन 10 पंचायतें आती हैं। इनमें अति दुर्गम क्षेत्र तिंदी और मयाड़ भी शामिल हैं। विभाग इन पंचायतों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन

हालांकि इन दिनों घाटी के हर घर में तंदूर जलता है। लोग इसमें खाना बनाने के साथ कई अन्य काम करते हैं लेकिन रसोई गैस आपातकालीन के साथ सर्दियों के मौसम में त्योहारों के लिए जरूरी है। ऐसे में लोग सर्दियों के लिए हर तरह के सामान का भंडारण करके रखते हैं।
उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग की है। उदयपुर, शकोली, त्रिलोकनाथ, किशोरी, थिरोट, तिंगरेट, चिमरेट, मड्ग्रां, सलग्रां और तिंदी पंचायत के लोगों को भारत गैस की आपूर्ति की जाती है। अन्य पंचायतों में इंडेन गैस की आपूर्ति होती है। इसकी आपूर्ति केलांग से की जाती है। इन दिनों भारत गैस के उपभोक्ता रसोई गैस के आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। त्रिलोकनाथ क्षेत्र से राज कुमार, राम दयाल और राजेंद्र ने कहा कि विभाग को एक बार गैस की आपूर्ति करनी चाहिए। उधर, उदयपुर में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंचार्ज घनश्याम शर्मा ने बताया कि उनके पास रसोई गैस का कोटा है। वह इस मामले को लेकर बात करेंगे।
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति को निर्देश दिए जाएंगे। अभी सड़कें यातायात के लिए बहाल हैं। ऐसे में रसोई गैस की आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें