फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर से हटाए तो फुटपाथ पर डट गए व्यापारी

Sat, 18 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा के लिए ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में रेहड़ी-फड़ी धारक प्रशासन के लिए मुसीबत बन गए हैं। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए मेला मैदान और खेल मैदान में लगी दुकानों को खाली करवाया।
विज्ञापन

पुलिस बल की सख्ती के चलते यहां पर व्यापारियों ने अपना सामान समेटा। दोपहर तक ढालपुर मैदान में दुकानें खाली हो गईं। अब रेहड़ी-फड़ी धारक मालरोड के फुटपाथ पर बैठ गए। फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपनी दुकानें सजा लीं। यहां पर खरीदारों का जमावड़ा लग गया। ढालपुर चौक से लेकर खेल मैदान की तरफ फुटपाथ पूरा भरा हुआ दिखा।
दुकानें सजाने और लोगों की भीड़ के चलते पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्थायी मार्केट में दिवाली तक ही दुकानें लगाने का समय दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदारों को नोटिस और लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानें खाली करने को कहा। अब प्रशासन को दुकानें हटाने के लिए सख्ती करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ढालपुर मैदान से दुकानें हटने के बाद अब यहां पर नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। मैदान में पड़े कचरे को साफ किया जाएगा।
......
जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि ढालपुर मैदान से दुकानें खाली करवा दी हैं। नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि शहर में हर कहीं रेहड़ी-फड़ी लगाने नहीं दी जाएगी। इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें